फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से तीन और मौत, 98 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई, जबकि 98 नए संक्रमित सामने आए हैं। ब्लैक फंगस के संदिग्ध संक्रमित ने देर रात जीएमसी कठुआ में दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय व्यक्ति छटियाल पल्ली मोड़ का रहने वाला था। पल्ली मोड़ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। इसके अलावा बनी सब डिवीजन में छठी मौत हुई है। कांथल के भाटा मोड़ का संक्रमित घर पर क्वारंटीन था। उधर, पृथी चक निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने भी संक्रमण से जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 98 नए संक्रमित सामने आए हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 144 लोग ठीक हुए हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1176 है। जीएमसी कठुआ की प्रधानाचार्य अंजलि नादिर भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमित और ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज का शनिवार रात ही निधन हो गया था। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
पल्ली मोड़ बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन
कठुआ। जिला प्रशासन ने कठुआ शहर के निकटवर्ती पल्ली मोड़ क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्र में कई लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से बाकायदा क्षेत्र में प्रतिबंध लागू करते हुए लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। नगर परिषद कठुआ को क्षेत्र में सेनिटाइजेशन करवाने, स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ पुलिस को माइक्रो कंटनमेंट जाने में प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें