कठुआ। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से खेतों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। पहली घटना नगरी क्षेत्र केे गूंद गांव में हुई, जहां फसल कटाई के बाद बची नाड़ को आग लग गई। सुबह करीब दस बजे हुई इस घटना के बाद आग को बेकाबू होते देख गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसी तरह लोगेट मोड़ के पास भी नाड़ को आग लग गई। आग बुझाने के लिए दो फायर टेंडरों को लगाना पड़ा। देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।