फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं के लिए बुलाई बैठक में 14 में से 2 डीडीसी सदस्य ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले के विकास का रोड मैप को तैयार करने के लिए बुलाई बैठक में जिले के 14 जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्यों में सिर्फ दो की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को डीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीडीसी अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ही पहुंचे। इसके अलावा डीसी राहुल यादव व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला के अलग-अलग 12 ब्लॉकों का प्रतिनिधित्व करने वाले डीडीसी सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी सदस्यों की अनुपस्थिति पर नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में थ्री टायर सिस्टम को लागू करने के लिए जिला विकास परिषद के चुनाव करवाए गए थे, लेकिन दुर्भाग्य है कि इतनी इतनी लंबी प्रक्रिया के बाद चुनकर आए सदस्यों को न तो अब तक उनके अधिकार दिए गए हैं और न ही प्रोटोकॉल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ वोट देकर जिताया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्हें प्रोटोकॉल से कोई लेना देना नहीं है। यह कोई उनका व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि जिला से अन्य ब्लॉकों से चुने गए भाजपा के ब्लॉक विकास परिषद सदस्यों का भी यही हाल है। ऐसे में इस तरह की बैठकों में उनका शामिल होने का कोई औचित्य ही नहीं है। जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की राय का कोई महत्व नहीं है। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे अन्य सदस्यों ने कहा कि जिला में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है और बैठक की जानकारी भी उन्हें शुक्रवार शाम को दी गई थी। ऐसे में जिला के दूरदराज क्षेत्रों से रहने वाले सदस्यों का इस बैठक में शामिल हो पाना संभव नहीं हो पाया है। उन्हें अगर बैठक में बुलाना था तो इसकी जानकारी दो से तीन दिन पूर्व दी जानी चाहिए थी।
अनुपस्थित सदस्यों से बात करेंगे : अध्यक्ष
बैठक के उपरांत डीडीसी अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने कहा कि आगामी वर्ष जिला की समग्र विकास योजना को तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला के बहुमुखी विकास पर चर्चा कर एक रोड मैप तैयार करने पर बात हुई। इसमें बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह प्राथमिक स्तर की चर्चा है। वहीं उन्होंने बैठक में जिला विकास परिषद के अन्य सदस्यों के भाग न लेने पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि यह उनका आपसी मामला है जिसे चर्चा के बाद सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें