बिलावर। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। 10 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सतपाल के नेतृत्व में टीम ने बिलावर-सुकराला रोड, बिलावर-कटली रोड, जीरो मोड़-बिलावर रोड और अन्य कई लिंक मार्गों पर नाके लगाकर चैकिंग की। ओवर लोडिंग और वर्दी न पहने पर चार मिनी बसों के, सीट बेल्ट न लगाने पर दो इको वाहनों के चालान किए। कुल 10 वाहनों के चालान किए गए। एएसआई ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।