फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर गंदगी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रेलवे स्टेशन रोड पर व्याप्त गंदगी व अन्य समस्याओं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीरथ सिंह ने कहा कि शहर को रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले मार्ग पर कई लोगों का आना जाना होता है। औद्योगिक क्षेत्र से सटे इस इलाके में ट्रक यूनियन का कार्यालय और दर्जनों इकाईयों के वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन न तो यहां पर्याप्त सफाई की कोई व्यवस्था है और न ही सड़क की दशा इतनी बेहतर है कि उसे सुरक्षित यातायात के अनुकूल माना जा सके। सबसे बुरे हालात चक राम सिंह के पास है जहां इलाके का सबसे बड़ा बाजार और वहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, लेकिन फैली गंदगी, सड़कों पर गंदा पानी रोज की समस्या बन गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यस्त क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व खोदा गया नाला आज भी खुला पड़ा है जिसकी ग्रामीण विकास विभाग सुध नही ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के प्रति न तो इस इलाके में औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधक गंभीर हैं और न ही प्रशासन। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी अगर जल्द समाधान नही निकाला गया तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें