फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डुग्गन मंडल में भव्य तिरंगा रैली निकाली, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर भाजपा डुग्गन मंडल की ओर से डुग्गन में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन



यह तिरंगा रैली टीआरसी बिल्डिंग के पास से शुरू होकर चढ़ौड़ी मोड़ तक निकाली गई। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और देशभक्ति के इस आयोजन में अपना उत्साह दिखाया।


रैली के दौरान तिरंगे के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन



इस अवसर पर पूर्व विधायक ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने तिरंगा रैली को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। रैली में शामिल लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का संकल्प लेते हुए तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें