फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छिंज मेले में पहाड़ी से गिरने व हार्ट अटैक से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। उपमंडल बनी के पंचायत सिट्टी स्थित सिरनू में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले का दूसरा एवं समापन का दिन मायूसी के बीच बीता। शुक्रवार को दूरदराज से मेले में पहुंचे लोगों की खुशियां शोक में बदल गई, जब अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। मेले की रौनक पलभर में गायब हो गई।
जानकारी के अनुसार, विक्की उर्फ अंचल सिंह पुत्र दूरी राम निवासी गति मेले में पहुंचे थे। अन्य लोगों की भांति वे भी मेले का आनंद उठा रहे थे। इस बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, काकू राम पुत्र जगदीश निवासी सिट्टी मोहड़ा कोट मेले के दौरान पहाड़ी से गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनी पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इन दोनों दुखद घटनाओं के बाद मेले का माहौल पूरी तरह बदल गया। खुशियों और उत्साह से भरा मेला देखते ही देखते शोक में बदल गया। आयोजन समिति ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए मेले का समापन किया लेकिन सभी सांस्कृतिक और उत्सवी माहौल पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

मेला आयोजन समिति के आयोजक किशोरी लाल ने कहा कि मेले खुशियां बांटने, मेल-मिलाप बढ़ाने और लोगों को एक साथ लाने का माध्यम होते हैं। इस बार का मेला दर्दनाक यादें देकर जाएगा, यह सोचा न था। दोनों घटनाओं से पूरे बनी क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें