फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भद्रवाह के नाल्टी से मां चंडी माता के दर्शन के लिए पहुंचे 350 श्रद्धालु

विज्ञापन
भद्रवाह के नाल्टी से मां चंडी माता के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी। डोडा जिले के भद्रवाह के नाल्टी यात्रा के दौरान करीब 350 श्रद्धालु दौला स्थित मां चंडी माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डीएस मन्हास ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं में माता के प्रति आस्था और उत्साह बढ़ता जा रहा है। कहा कि पिछले तीन वर्षों से हम मां चंडी माता के दरबार में दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बार करीब 350 श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर मां के दरबार पहुंचे हैं। श्रद्धालु यहां दो दिन तक ठहरेंगे। इस दौरान दर्शन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां चंडी माता मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष आयोजन किया गया है। इसके अलावा, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और सत्संग में हिस्सा लेंगे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। स्थानीय निवासी गागन के अनुसार, यह यात्रा क्षेत्र की आस्था और संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परंपरा है। इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां चंडी माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें