फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ईद-उल-अजहा की तैयारियां तेज, ईदगाहों में साफ-सफाई का काम जारी

Tue, 26 May 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में त्योहार को लेकर बढ़ी रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। बनी क्षेत्र में ईद-उल-अजहा को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के मद्देनजर बनी ईदगाह सहित विभिन्न ईदगाहों में साफ-सफाई और अन्य तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है। ईदगाह कमेटियों और स्थानीय लोगों ने नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बाजारों में भी त्योहार को लेकर रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। इससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कपड़े, मिठाइयों और अन्य जरूरत के सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ईद नमाज के लिए विभिन्न स्थानों का समय भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार बनी में ईद की नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी जबकि लोवांग में सुबह 8:00 बजे नमाज होगी। इसके अलावा भरमौता और चंडियार में भी ईद की नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों के लिए भी इसी प्रकार का समय निर्धारित किया गया है। ईदगाह कमेटियों ने लोगों से अपील की है कि नमाज के दौरान अनुशासन बनाए रखें और आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाएं। इस अवसर पर एसडीएम बनी ने क्षेत्रवासियों को ईद अल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा, बिजली, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें