फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 22 घंटे बाद खुला बनी-ढग्गर मार्ग, लोगों को राहत

विज्ञापन
प​​स्सियां हटाने के बाद बहाल हुआ बनी डुग्गन मार्गसंवाद
विज्ञापन
सड़क करीब 35,000 से अधिक आबादी के लिए मुख्य संपर्क मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। पर्यटन रिसेप्शन सेंटर के पास पहाड़ी दरकने से बंद हुआ बनी-ढग्गर मार्ग करीब 22 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों और यात्रियों ने राहत महसूस की। यह सड़क करीब 35,000 से अधिक आबादी के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है।
गौरतलब है कि वीरवार दोपहर दो बजे अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिर गए थे। इसके बाद मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। सड़क बंद होने के कारण कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनरी से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि रात एक बजे तक मशीनरी लगातार काम करती रही। इसके बाद कार्य अस्थायी रूप से बंद किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे दोबारा राहत एवं चट्टानें तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। लगातार प्रयासों के बाद दोपहर 12:30 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि पहाड़ी अब भी संवेदनशील बनी हुई है और ऊपर की चट्टानें कभी भी खिसक सकती हैं। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने और सतर्क होकर सफर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें