फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सिती और फतेहपुर पंचायतों में राशन डिपो डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 30 Apr 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सित्ती और फतेहपुर पंचायत के लोगों ने राशन डीलर के ​खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन
लोगों ने डीलर पर लगाया राशन सही तरीके से और समय पर वितरित नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। तहसील बनी के सिती और फतेहपुर पंचायतों के ग्रामीणों ने राशन डिपो डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि डीलर राशन सही तरीके से और समय पर वितरित नहीं करता। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह प्रदर्शन लेखराज के अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर स्थानीय निवासी तालिब हुसैन, अली हुसैन अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार डिपो के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें उनका हक का राशन नहीं दिया जाता। साथ ही डीलर के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हमें हमारा हक का राशन दो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मामले पर तहसील सप्लाई ऑफिसर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित सेल्समैन के पास इस पूरे इलाके में एक ही सेंटर है। क्षेत्र दूर-दराज और भौगोलिक दृष्टि से कठिन होने के कारण लोगों की सुविधा के लिए तीन से चार अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर नियमित रूप से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यदि कहीं भी लोगों को समय पर राशन वितरण नहीं हो रहा है या किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं और समय पर राशन उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें