फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश के चलते मुख्यमंत्री का बनी दौरा रद्द, सुबह से इंतजार कर रहे लोगों में निराशा

Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में भारी बारिश से स्थगित हुआ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
विज्ञापन
विधायक बोले-जल्द फिर तय होगा मुख्यमंत्री का बनी दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बनी दौरा बुधवार को लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द हो गया। सुबह से ही बनी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रही। इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा और जनसभा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बनी, लोहाई मल्हार के लोगों में खासा उत्साह रहा। जनता बारिश के बावजूद सुबह से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गई थी और विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणाओं को लेकर लोगों को उम्मीदें थीं। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम रद्द होने से लोगों में निराशा देखने को मिली।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोगों को उम्मीद थी कि बनी क्षेत्र के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बड़ी घोषणाएं होंगी। उन्होंने कहा कि बनी के मंदिर के विकास के लेकर साढ़े तीन करोड़ की राशि घोषित की गई है जिसे हम सरकार का आभार प्रकट करते हैं।

मोहम्मद आजाद ने कहा कि बनी के लोगों की कई पुरानी मांगें लंबित हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से जनता को राहत और विकास की नई उम्मीद जगी थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द ही कार्यक्रम की नई तिथि तय की जाए।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के एजेंडे पर कार्य कर रही है। सरकार हर क्षेत्र के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बनी क्षेत्र की मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। मौसम की वजह से कार्यक्रम स्थगित हुआ है लेकिन सरकार की नीयत और विकास की रफ्तार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री जल्द ही बनी क्षेत्र का दौरा करेंगे। रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि विवाह सहायता योजना के तहत घोषणापत्र में 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने का किया गया वादा आज पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
प्रतिकूल मौसम और भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बनी दौरा स्थगित करना पड़ा। बनी की जनता निराश न हो। मुख्यमंत्री का दौरा दोबारा जल्द तय किया जाएगा और क्षेत्र के विकास का सिलसिला जारी रहेगा।
- डॉ. रामेश्वर सिंह, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें