फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में दो दिवसीय बैसाखी उत्सव का आगाज

Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी बैसाखी मेले का हुआ आगाज
विज्ञापन
मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे फॉरेस्ट गेस्ट हाउस बनी से होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में सोमवार को दो दिवसीय बैसाखी उत्सव का आगाज हो गया। इसका उद्घाटन एसडीएम संदीप कुमार ने किया।

इसमें विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पहले दिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें देशभक्ति, लोक संस्कृति और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।



एसडीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने बताया कि उत्सव के आयोजन के लिए सुरक्षा व अन्य सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार के नशा विरोधी अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार बनी, सीडीपीओ बनी, एसडीपीओ बनी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी, पूर्व विधायक व कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उत्सव के पहले दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय बैसाखी उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे फॉरेस्ट गेस्ट हाउस बनी से होगी। इसके बाद विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन लकी ड्राॅ के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी। बंपर इनाम के तौर पर मोटरसाइकिल, स्कूटी, फ्रिज सहित कई अन्य आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

बनी बैसाखी मेले का हुआ आगाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें