शहराज लाइंस की टीम ने चार विकेट से मैच जीत कर जमाया मार्टीयर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
भड्डू गांव में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव में जारी मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहराज लायंस की टीम फाइनल की विजेता रही। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में शहराज लायंस की टीम ने आरसीबी की टीम को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। शाहराज लायंस की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और आरसीबी की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा।
निर्धारित 20 ओवर के मैच में आरसीबी की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहराज लायंस की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19 वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और चार विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। शहराज लायंस के खिलाड़ी निखिल खजूरिया ने 34 रन बनाए और तीन विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आरसीबी के खिलाड़ी शेखर सिंह ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के इनाम से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की विजेता रहने वाली टीम को आयोजकों की ओर से ट्रॉफी और 1,10,000 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी गई। वहीं, प्रतियोगिता की उपविजेता रहने वाली टीम को 90,000 रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी गई।