फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम ने जांची स्टाफ और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति

Thu, 26 Mar 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मिडिल स्कूल सरथली का निरीक्षण करते हुए एसडीएम बनीफूड स्टोर निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए एस - फोटो : leh news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। एसडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को मिडिल स्कूल सरथली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति की जांच की और शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया। इस दौरान एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जा रहे स्कूल भवन के नए कमरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माणाधीन नए फूड स्टोर भवन एवं कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें