फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीरो मोड़ चौक पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महाराजा हरि सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बसोहली में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जीरो मोड़ चौक पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और चौक का नाम भी महाराजा हरि सिंह के नाम पर रखने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में युवा राजपूत सभा के प्रधान पवन देव सिंह ने महाराजा हरि सिंह जयंती की सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि महाराजा हरि सिंह का डुग्गर रियासत के विकास और समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा ने अपने शासनकाल में कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कदम उठाए और समाज में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
पवन देव सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा की दूरदर्शी सोच का परिणाम था कि जम्मू-कश्मीर बैंक की स्थापना की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल हुई। उन्होंने बताया कि महाराजा हरि सिंह जयंती के अवसर पर युवा राजपूत सभा के सदस्य रैली के रूप में लखनपुर पहुंचेंगे। वहां महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सदस्य लखनपुर में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होंगे। युवा राजपूत सभा के प्रधान ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का योगदान केवल डुग्गर समाज तक सीमित नहीं था बल्कि उनके शासनकाल में किए गए सामाजिक और शैक्षिक सुधारों का व्यापक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए उनके नाम और योगदान को सार्वजनिक स्थानों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान जीरो मोड़ चौक पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थापित करने तथा चौक का नाम उनके नाम पर रखने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें