फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लाइब्रेरियन दिवस पर दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई

Thu, 13 Aug 2026 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की लाइब्रेरी में बुधवार को लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज पुस्तकालय में उपलब्ध दुर्लभ पुस्तकों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर रीडिंग गतिविधि भी करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने पुस्तकों का अध्ययन कर अपने अनुभव और विचार साझा किए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने पुस्तकालय को ज्ञान, अध्ययन और बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए विद्यार्थियों से नियमित रूप से पढ़ने और पुस्तकालय में उपलब्ध प्रिंट एवं डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। कॉलेज की लाइब्रेरियन मंशा खजूरिया ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय की विभिन्न सेवाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। एमलिब के इंटर्न छात्र साहिल ने डॉ. रंगनाथन के दर्शन पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से रीडिंग गतिविधि भी करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पुस्तकों का अध्ययन कर अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रो. राकेश सिंह, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. अहसान इलाही, प्रो. निशा शर्मा, प्रो. जगदीश लाल और डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें