फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चोरों का आतंक, दुकान के बाहर खड़ी बाइक मिनटों में ले उड़े बदमाश

Wed, 01 Jul 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के बाजार में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोर ले उड़े। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामला मंगलवार की दोपहर 1 बजे का है जब रेडिमेड कपड़े की दुकान पर काम करने वाले सोनू अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर काम कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और बाइक लेकर फरार हो गया। दुकानदारों ने चोरी को अंजाम देने वाला का पीछा किया लेकिन वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह उत्तरी गांव का रहना वाला है और पिछले आठ साल से बाजार में काम कर रहा है। उसने बड़ी मुश्किल से इस बाइक को दो साल पहले ही खरीदा था जिसका पंजीकरण जेके08के-4926 है। पीड़ित ने बताया कि बाइक की अभी लोन भी बकाया है। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से चोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें