फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के सहित नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को ड्रग तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने बसोहली मोड़ स्थित नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। उस पर सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया, जिसे मौके पर जब्त कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान साहिल वर्मा निवासी वार्ड नंबर-2 कठुआ और मुकेश कुमार निवासी रोलका बनी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें