फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कई साल से ड्यूटी से गायब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कठुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पोषण बनी ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और चयनित वार्ड से बाहर स्थायी रूप से निवास स्थान बदलने के आरोप में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।



सीडीपीओ बनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को संबंधित विभाग की ओर से समय-समय पर नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने कोई लिखित या मौखिक जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने माना कि दोनों कर्मी की पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित पर्यवेक्षक की रिपोर्टों में भी लगातार अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, सीडीपीओ बनी ने दोनों पर कार्रवाई की। आदेश के अनसुार, पंचायत सित्ती के आंगनबाड़ी केंद्र कोटे में कार्यरत सहायिका माया देवी 2019 से बिना अनुमति अनुपस्थित थी, जबकि पंचायत रौलका के आंगनबाड़ी सेंटर से संगिनी किरण बिलाविरया वर्ष 2016 से ही ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। इस कारण संबंधित विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें