वाहन जब्त, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के खानपुर इलाके में पुलिस ने आधी रात को एसी कंटेनर में हो रही मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने कंटेनर से 25 मवेशियों को मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी मढ़ीन गुलशन प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में नाका लगाकर वाहन की गहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध कंटेनर को रुकने का इशारा किया। वाहन का चालक वाहन को नाके से पहले खड़ाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कुल 25 मवेशियों को कंटेनर से मुक्त करवाए, जिन्हें तस्करों ने अमानवीय तरीके से लादे हुआ थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर कीडियां गडियाल गोशाला में सुरक्षित रखा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार चालक और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।