फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरनोटी बीडीओ ब्लॉक के पास आग लगने से कार जली

Tue, 26 May 2026 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
संदिग्ध परि​स्थितियों में आग लगने से राख हुई कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बरनोटी बीडीओ ब्लॉक के पास देर रात पार्क हुई कार को आग लग गई। रात 12:35 बजे एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जलते देखा और तुरंत आवाज लगाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम कठुआ से मौके के लिए रवाना हुई और 20 मिनट में पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कार मालिक विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि रात 12:35 बजे वह बाहर आए थे और उस समय उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित खड़ी थी। महज आधे घंटे के भीतर यह घटना हो गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर आगजनी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें