कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चड़वाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल किया है। पुलिस ने एक मोहिंद्र लोड कैरियर से कुल छह मवेशियों को मुक्त करवा कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजबाग थाना प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में चड़वाल पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। इस वाहन में अमानवीय तरीके से छह मवेशियों को लदा गया था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मवेशियों को सुरक्षित गोशाला में रखा गया है। वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद