फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पेयजल संकट... सोंथल साउथ के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सौंथल साउथ के लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन संवाद
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत स्थापित दो ट्यूबवेल को जल्द शुरू करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पेयजल संकट को लेकर पंचायत सोंथल साउथ के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जल जीवन मिशन के तहत स्थापित दो ट्यूबवेल को जल्द कार्यात्मक बनाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने शामिल पोली देवी ने बताया कि दशकों से नगरोटा और बुद्धि के बीच स्थापित एक ट्यूबवेल से लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इससे इलाके में पानी की किल्लत हो गई है। गर्मी के चलते ट्यूबवेल की जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि दो ओवरहैड टैंक दो घंटों में भर जाते थे आज उसे भरने में सात से आठ घंटे लग रहे हैं। इससे कई मोहल्लों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि अगर सरकार ने इलाके में पानी की किल्लत को देखते हुए दो नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। ट्यूबवेल पूरी तरह से तैयार हैं और सारी मशीनरी भी स्थापित की चुकी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जल शक्ति विभाग जल्द से जल्द इन दोनों ट्यूबवेल को शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द संबंधित विभाग ने इस पर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में जल शक्ति विभाग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल पूर्व सरपंच गणेश और ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समय पूरी पंचायत भारी पेयजल संकट से गुजर रही है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया जाए कि जल्द नये ट्यूबवेल से जल आपूर्ति बहाल की जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के युवा नेता रोशन शर्मा ने किया। इस मौके पर रानों देवी, पुष्पा देवी, कृष्ण सिंह , शाम लाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें