फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नौ लीटर देसी शराब सहित एक गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। चड़वाल पुलिस ने एक आरोपी नशा तस्कर को नौ लीटर देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से देसी शराब के अवैध निर्माण और बिक्री में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत शनिवार शाम चड़वाल पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक शराब तस्कर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर छब्बा चक से कोटपुन्नू की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी से देसी शराब बरामद की जिसे वह बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें