बिलावर। उप मंडल में गेहूं की कटाई और फसल की थ्रैसिंग का काम जोरों से चल रहा है। सिंचाई वाले इलाकों के किसान फसल समेट चुके हैं। बारिश पर निर्भर किसान अभी फसल समेट रहे हैं।
किसान ओंकार चंद, प्रकाश राम, पवन कुमार और विजय कुमार ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले वह फसल को जल्द से जल्द समेटने में लगे हैं। किसानों ने कहा कि इस वर्ष मौसम अनुकूल न रहने से इस बार फसल की पैदावार कम हुई है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक मौसम साफ रहता है तो वह फसल समेटने के काम को पूरा कर लेंगे। किसानों ने कहा कि फसल को एकत्रित करने के बाद वह मक्की की फसल लगाने के लिए खेतों की बिजाई का काम शुरू करेंगे।