फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मेरथ गांव में भूमि कब्जे के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
घाटी क्षेत्र में भूमि पर होने वाले अवैध कब्जे के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र घाटी से सटे गांव मेरथ में किसानों की जबरन भूमि कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों को जबरन उनकी खेती योग्य भूमि से बेदखल किया जा रहा है जबकि कई परिवार जमीन नहीं बेचना चाहते हैं।

प्रदर्शनकारियों में शामिल मेरथ गांव के पूर्व सरपंच हैप्पी सिंह जसरोटिया, अर्जुन सिंह, रशपाल सिंह और राज सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र से लगती किसानों की भूमि जबरन माफिया द्वारा छीनने का आरोप लगाया। वीरवार रात को जेसीबी लगाकर किसानों के खेतों पर लगी फसल को जबरन खराब कर वहां मलबा डाल दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोग जबरन जमीन छीनना चाहते हैं जो ग्रामीणों को हरगिज भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सदियों से इस भूमि पर खेती कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं और वे नहीं चाहते की उनकी भूमि पर उद्योग लगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल बरवाल के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि कई बार इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। जिला प्रशासन ग्रामीणों की मदद करने की बजाय कब्जा करने वालों के पक्ष में खड़ा है। पुलिस लोगों की शिकायत दर्ज करने तक राजी नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन ने अगर जल्द इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें