फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 10वीं के बोर्ड परिणामों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Wed, 22 Apr 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत - फोटो : Archive
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट का कुल परिणाम 96.7, हायर सेकेंडरी स्कूल कान्हा चक का 96 प्रतिशत, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ का 88.57 प्रतिशत और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज का 86.84 प्रतिशत रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के विभिन्न सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों की छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। शहर में एक निजी स्कूल की छात्रा आकांक्षा मेहरा ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कठुआ के तीन विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसमें सचिन कुमार राय 96.6 (483) प्रतिशत, करण ठाकुर ने 94.6 (473) प्रतिशत और दानिश कुमार ने 90.6 प्रतिशत (453) अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल का कुल परिणाम 86.84 प्रतिशत रहा। इसमें कुल 16 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन और 39 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है।
विज्ञापन


सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट कुल परिणाम 96.7 प्रतिशत रहा। इसमें माही महंत ने 94.2 प्रतिशत, कपिल कुमार ने 94 प्रतिशत, आदित्य शर्मा ने 93 प्रतिशत और मानवी शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इस स्कूल के कुल 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि परिणाम में 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ का कुल परिणाम 88.57 प्रतिशत रहा। इसमें 24 छात्राओं ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की जबकि 54 छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है। इसमें निधि पठानिया ने 449 अंक, खुशी कुमारी ने 444 अंक, मनप्रीत कुमारी 441 अंक, नितिका देवी ने 439 अंक और मृणालिनी मेहरा ने 436 अंक प्राप्त किए हैं।
सीमावर्ती हायर सेकेंडरी स्कूल कान्हा चक 96 प्रतिशत रहा। इसमें 46 विद्यार्थियों में से 44 उत्तीर्ण रहे है। जिया देवी ने 436 अंक, सुहानी चिब ने 424 अंक, सुखविंद्र कौर ने 421 अंक, लखविंद्र सिंह ने 421, कमल कुमार ने 403 और वंश कुमार ने 402 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

ईशा क्वांथ,  98 प्रतिशत- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें