भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शहर में निकाली गई रैलीसंवाद
शहीदी चौक से हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा के साथ हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत बुधवार को शहीदी चौक से हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा से साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे रास्ते महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में आवाज बुलंद की।
पदयात्रा को जिला भाजपा अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा और महिला महिला मोर्चा की नेहा महाजन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी सशक्तिकरण के संदेश दिया और पदयात्रा मुखर्जी चौक में जाकर समाप्त हुई। उपदेश अंडोत्रा ने कहा कि आगामी 16, 17 और 18 अप्रैल से महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण बिल पास करने के लिए संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री मोदी ने गत 11 वर्षों से महिलाओं को सम्मान दिया है यह उसी का नतीजा है कि अब महिलाओं को देश का नेतृत्व करने का और पॉलिसी बनाने का भी अधिकार मिलने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और अब उन्हें उचित हिस्सेदारी दिलाने की कोशिश की जा रही है। महिला नेता नेहा महाजन ने कहा कि यह बिल न केवल महिलाओं को राजनीतिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि देश का नेतृत्व करने का भी मौका प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी और यह महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।