फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फंड की कमी से अटका डीडीसी कार्यालय का निर्माण कार्य

Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में निर्माणाधीन जिला विकास परिषद का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
ठेकेदार की 55 लाख की देनदारी बाकी
विज्ञापन


निर्माण में देरी का मुख्य कारण राशि की कमी और ठेकेदार की लंबित देनदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला विकास परिषद (डीडीसी) कार्यालय निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर देरी सामने आई है। निर्धारित 31 मार्च की समय सीमा के बावजूद भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण में देरी का मुख्य कारण राशि की कमी और ठेकेदार की लंबित देनदारी बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार एक मंजिला इमारत प्रोजेक्ट के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कुल ढाई करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन निविदा प्रक्रिया से ठेकेदार को यह कार्य 1.75 करोड़ में आवंटित किया गया था। इस राशि से अब तक ठेकेदार को कुल 1.20 करोड़ रुपये की राशि ही दी गई है। 55 लाख की देनदारी लंबित होने के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है। समय पर भुगतान न होने से कार्य प्रभावित हुआ और तय समयसीमा में इसे पूरा करना संभव नहीं हो पाया। इसके अलावा परियोजना के तहत करीब 27 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि बिजली से संबंधित कार्यों पर खर्च की गई। इसके तहत निर्माण कार्य चल रहा है। सूत्रों के अनुसार भवन का ढांचागत निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। फिनिशिंग, बिजली फिटिंग, आंतरिक सज्जा और अन्य आवश्यक कार्य अभी बाकी हैं। इन्हीं कारणों से परियोजना तय समय पर पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन






दिसंबर 2024 में शुरू हुआ निर्माण कार्य

एक मंजिला इमारत का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। प्रारंभिक समयसीमा दिसंबर 2025 तय की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया गया। समय पर फंड जारी नहीं होने के कारण अब इसके जून 2026 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। यह भवन हटली मोड़ के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाया जा रहा है। इसे ग्रामीण विकास विभाग को हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन




कोट

इमारत का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा करवा लिया गया है। अब फिनिशिंग, बिजली फिटिंग, आंतरिक सज्जा और दरवाजे-खिड़कियां लगाने के कार्य ही शेष बचे हैं। अगर राशि समय पर जारी हो जाती है तो निर्माण कार्य जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

- सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें