फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज में ढाई करोड़ से बनेगा आधुनिक सम्मेलन कक्ष

Tue, 07 Apr 2026 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज - फोटो : punch news
विज्ञापन
नए कक्ष में अत्याधुनिक साउंडप्रूफ और ऑडियो-वीडियो सिस्टम किया जाएगा स्थापित
विज्ञापन

100 लोगों के बैठने की होगी क्षमता



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए सम्मेलन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर ढाई करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी और इसे प्री-फैब्रिकेटेड (प्री-फैब) स्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी

आधिकारियों के अनुसार सम्मेलन कक्ष के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इस कक्ष को आधुनिक तकनीक के अनुरूप पूरी तरह साउंडप्रूफ बनाया जाएगा जिससे शैक्षणिक गतिविधियां, सेमिनार, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बिना किसी बाहरी शोर-शराबे के आयोजित किया जा सकेंगे। इसके अलावा सम्मेलन कक्ष में अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इससे डिजिटल प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन सेमिनार और इंटरएक्टिव सत्रों का संचालन आसान होगा। इस हॉल में एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस परियोजना को उच्च शिक्षा विभाग से वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंजूरी मिली थी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अब तक करीब 90 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वर्तमान में वास्तुशिल्प परामर्श की प्रक्रिया का काम चल रहा है। इसके बाद विभाग निर्माण कार्य शुरू करवाएगा। इसे दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नया सम्मेलन कक्ष कॉलेज के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ छात्राओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


कोट
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में अत्याधुनिक सम्मेलन कक्ष को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में निर्माण कार्य के लिए वास्तुशिल्प संबंधी सलाह ली जा रही है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा और निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें