फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए भाजयुमो ने मुखर्जी चौक में किया प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू में एनएलयू खोले जाने की मांग करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जम्मू क्षेत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदर्शन किया। शहर के मुखर्जी चौक में एकत्रित होकर युवाओं ने उमर अब्दुल्ला की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उमर अब्दुल्ला पर जम्मू से भेदभाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी आधा घंटा सड़क के बीचोबीच बैठकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को जम्मू क्षेत्र में स्थापित करने की मांग पर अड़े रहे।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए संभाग के कई जिलों से छात्र सामने आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 27 मार्च को बड़ी संख्या में छात्र और युवाओं ने चलो सचिवालय प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उमर अब्दुल्ला की सरकार को बता दिया है कि लॉ यूनिवर्सिटी सिर्फ जम्मू संभाग में ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जम्मू क्षेत्र में यूनिवर्सिटी को स्थापित करने की मांग को नहीं मानती है तो यह प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के हाल ही दिए गए बयान की निंदा की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश्वर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द लॉ यूनिवर्सिटी जम्मू क्षेत्र में स्थापित करने का निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें