कठुआ। पुलिस ने पशु-तस्करी में संलिप्त एक आदतन अपराधी को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल जम्मू भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पशु-तस्करी के विभिन्न मामलों में शामिल रहा है और इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। हीरानगर पुलिस ने सोमवार को एक डोजियर तैयार कर उसे जिला मजिस्ट्रेट को भेजा। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ हिरासती वारंट जारी कर दिया गया। हीरानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सांगड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधी को गिरफ्तार कर उसे पहले हीरानगर थाना लाया गया, जहां अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जम्मू स्थित सेंटर जेल कोटभलवाल जेल भेज दिया गया। आरोपी अमित कुमार निवासी फिंदड़ आरएस पूरा जम्मू का रहने वाला है। संवाद