कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मग्गर खड्ड के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। मामला रविवार दोपहर बाद का है जब एक स्कूटी फिसलने से जगदेव सिंह (45) निवासी पटेल नगर बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद