फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध तरीके से काटी खैर की लकड़ी से लदा वाहन जब्त

Mon, 30 Mar 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। हीरानगर पुलिस ने अवैध तरीके से काटी गई खैर की लकड़ी से लदे स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। वाहन में खैर की लकड़ी के कुल 21 लट्ठे लदे हुए थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार मामला शनिवार की आधी रात का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि लकड़ी तस्कर इलाके में अवैध तरीके से खैर की लकड़ी काटकर तस्करी करने की फिराक में हैं। इसके बाद हीरानगर थाना प्रभारी अमित सांगड़ा के नेतृत्व में टीम ने कनाह कूटा इलाके में छापेमारी कर स्कॉर्पियो को जब्त किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर और वाहन चालक मौके से भाग गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। जब्त खैर के लट्ठे और वाहन को कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार तस्कर लकड़ी को पंजाब ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें