संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में बुधवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में निताशा ने पहला, नीनू ने दूसरा और शिवानी ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रेनू बाला और अंबिका कुमारी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और जागरूकता की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।