संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन की ओर से वंदे मातरम गीत की 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर एक पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गुप्ता उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को याद रखना और उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और आदर्शों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पोस्टर न केवल आकर्षक थे, बल्कि उनमें राष्ट्रीय गीत के मूल्यों की गहरी समझ भी झलक रही थी। प्रतियोगिता का पहला स्थान मन्नत ने हासिल किया जबकि पायल दूसरे और नैन्सी स्थान पर रही। कार्यक्रम का सफल समन्वय समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनु सैनी की ओर से किया गया। वहीं, प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. बलबिंदर सिंह तथा प्रो. अनूप शर्मा की टीम ने किया।