संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। पंचायत रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र नहीं होने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुओं के बीमार होने या टीकाकरण करवाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर या अपने खर्चे पर निजी वाहन से रामकोट जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ कीमती समय भी बर्बाद होता है। पंचायत रजवालता से ओंकार सिंह, मोहन सिंह, जनक सिंह, सुभाष सिंह और रोमेश सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय दूर होने के कारण पशुपालकों को पशुओं को लाने और वापस लाने में परेशानी होती है। साथ ही रामकोट में सड़क किनारे केंद्र होने की वजह से पशुओं को सड़क के रास्ते से ले जाते समय वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र खोलने की मांग की है।