फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर नेकां ने की न्यायिक जांच की मांग

Fri, 13 Mar 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नेशनल कांफ्रेंस की जिला इकाई ने बुधवार की रात एक शादी समारोह में हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है। पार्टी के नेता केके बख्शी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और तीन बार के मुख्यमंत्री पर एक शादी समारोह में हथियार से जानलेवा होना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग संभाल रहे उपराज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में जांच की जानी चाहिए कि एक जेड प्लस सुरक्षा मिले पूर्व मुख्यमंत्री के समारोह में शामिल होने पर वहां पुलिस की तैनाती क्यों नहीं थी और एक व्यक्ति हथियार लेकर समारोह में कैसे शामिल हो गया। पार्टी नेताओं ने उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें