फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परशुराम मंदिर में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Fri, 13 Mar 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
परशुराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवसजागरूक पाठक
विज्ञापन
नए सत्संग भवन का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर के ऐतिहासिक भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

जगद्गुरु श्री कृपालु महाराज की प्रचारिका ब्रज मधुकरी दीदी ने वीरवार को मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री श्री राधा गोविंद सत्संग भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक हीरानगर विजय कुमार शर्मा के साथ एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह, तहसीलदार हीरानगर और थाना प्रभारी हीरानगर सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष 12 मार्च को स्थापना दिवस का कार्यक्रम इसी तरह भव्यता से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें