फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति व मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Thu, 12 Mar 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एनएसएस ​शिविर के तीसरे दिन ग्रामीणों को जागरूक करते वालेंटियर्स। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के एनएसएस शीतकालीन के तीसरे दिन ग्रामीणों को नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई गई। बुधवार को दिन की शुरुआत सरकारी हाई स्कूल लोगेट में एक सभा से हुई।
विज्ञापन

इसमें स्वयंसेवकों ने दिनभर की गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. कुलबीर सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. प्रीतिमा संगरा ने स्वयंसेवकों को सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली में ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और नशा मुक्ति के संदेश को समर्थन दिया। रैली के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिखाया कि नशे की आदत किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भावनात्मक सहयोग, परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें