फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 92 और किशोरियों को लगा एचपीवी से बचाव का टीका

Thu, 12 Mar 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। बुधवार को उपजिला अस्पताल स्तर पर कुल 92 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बिलावर में 29 किशोरियों को, जबकि बसोहली में 26, हीरानगर में 17, परोल में 15 और बनी में 4 को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन



गत 28 फरवरी को शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहायक अस्पताल से शुरू हुआ था। इसमें अभियान के पहले दिन 14 से 15 आयु वर्ग की 17 किशोरियों का टीकाकरण किया गया था जिसकी बुधवार को संख्या बढ़कर 576 हो गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रत्येक दिन एचपीवी टीकाकरण की डोज लेने के लिए किशोरियां स्वास्थ्य केंद्रों पर आ रही हैं जो एक अच्छा संकेत है। परीक्षाएं खत्म होते ही लड़कियां स्वास्थ्य केंद्रों पर आ रही हैं। डॉ. वासना के अनुसार जिले भर में कुल 4583 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चुना गया है जिन्हें अगले तीन महीनों के भीतर डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत में अभिभावक किशोरियों के टीकाकरण को लेकर कम रूचि दिखा रहे थे लेकिन अब इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 आयुवर्ग की बेटियों को समय पर एचपीवी का टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें