फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतर-हाउस कैरम टूर्नामेंट में सटीकता काैशल व रणनीतिक खेल का प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मढ़ीन। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर-हाउस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। प्रतिभागियों ने कौशल, सटीकता और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में इनडोर खेलों को बढ़ावा देना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें प्रतिभागियों ने शानदार कौशल, सटीकता और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कहा कि इंडोर खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य और मानसिक सजगता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संकाय सदस्यों और स्टाफ ने भी प्रतिभागियों को उनके अनुशासित और सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई दी। काफी संख्या में खेल प्रेमी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें