फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 67 किशोरियों को लगा एचपीवी से बचाव का टीका

Wed, 11 Mar 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी, हीरानगर और परोल में 17-17 किशोरियों का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान मेडिकल ब्लॉक स्तर के उपजिला अस्पताल में कुल 67 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 17-17 किशोरियों को बनी, हीरानगर और परोल में डोज दी गई जबकि बिलावर में 11 और बसोहली में पांच बच्चियों को एचपीवी से बचाव का टीकाकरण किया गया।

गत 28 फरवरी को शुरू हुआ ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहायक अस्पताल से शुरू हुआ था। इसमें अभियान के पहले दिन 14 से 15 आयु वर्ग की 17 किशोरियों का टीकाकरण किया गया था जिसकी मंगलवार को संख्या बढ़कर 484 हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि बुधवार को पीएचसी खरोट में टीकाकरण अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू के हाथों से की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री नई पीएचसी इमारत का उद्घाटन करने के लिए खरोट आ रही हैं इसलिए वहां भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। जिले भर में कुल 4583 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चुना गया है जिन्हें अगले तीन महीनों के भीतर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में जाकर अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे हर दिन लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 आयु वर्ष की बेटियों को समय पर एचपीवी का टीका लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें