कठुआ। पुलिस ने मढ़ीन और हरिया चक क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 26.46 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने राजबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामले बीते शुक्रवार के हैं। पहला मामला मढ़ीन चौक के अंतर्गत इलाके का है। इसमें चौकी प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके में एक संदिग्ध को रोककर तलाशी लेने पर उससे 15.20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान बाग हुसैन निवासी मुकंदपुर मढ़ीन के रूप में हुई है। अन्य मामला बार्डर पुलिस पोस्ट हरिया चक के क्षेत्र का है। इसमें सतर्क पुलिस टीम ने एक संदिग्ध की तलाशी लेने पर उससे 11.26 ग्राम हेरोइन बरामद की। संवाद