फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 57 किशोरियों को लगा एचपीवी से बचाव का टीका

Wed, 04 Mar 2026 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
28 फरवरी को हुई थी अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत को उपजिला अस्पतालों सहित कुल 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया गया। मंगलवार को कुल 57 किशोरियों का वैक्सीन लगाई गई जिससे अबतक टीकाकरण करवाने की संख्या 209 हो गई है। बीते 28 फरवरी को अभियान के शुरुआत के दिन 17 किशोरियों का टीकाकरण हुआ था, जबकि सोमवार को 152 किशोरियों को वैक्सीन की डोज दी गई थी।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान जीएमसी के सहायक अस्पताल के साथ उपजिला अस्पताल नगरी, हीरानगर, बिलावर, बनी और बसोहली के अलावा शहर के महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल, शहरी पीएचसी कृष्णा कॉलोनी और पीएचसी मढ़ीन, डिंगा अंब और लखनपुर में शुरू कर दिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी बनी क्षेत्र में देखा गया। जहां कुल 32 किशोरियों ने टीकाकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल 27 स्वास्थ्य केंद्रों को चुना गया है, जहां हर तहत की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है। प्रत्येक दिन अभियान को दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच बनाई जा रही है, ताकि अभियान के तहत चिन्हित 4583 किशोरियों का टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन



-
जिले भर में मंगलवार एचपीवी टीकाकरण की स्थिति

मेडिकल ब्लॉक का नाम संख्या
1. बनी 32
2. बसोहली 01
3. बिलावर 03
4. हीरानगर 17
5. परोल 02
6. जीएमसी/शहरी पीएचसी 02

कुल 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें