कठुआ। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 120 बोतलें जब्त की है। मामला जिले के पहाड़ी क्षेत्र बनी का है। शनिवार की देर शाम पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके पास से 120 बोतलें (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद की, जिसे आरोपी अवैध तरीके से बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ बनी पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान ललित सिंह निवासी गलक तहसील रामकोट बिलावर के रूप में हुई है।