कठुआ। बसोहली पुलिस ने महानपुर इलाके से अवैध रूप से कटी गई खैर की लकड़ी से लदी एक महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त किया है। मामला रविवार का बताया जा रहा है, जब महानपुर चौकी प्रभारी बुआ दित्ता के नेतृत्व में एक टीम ने एक नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन पंजीकरण जेके08एफ -8417 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पूरा वाहन खैर के लट्ठों से लदा हुआ था। पूछताछ के दौरान वाहन का चालक वैध संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।