फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बकराक गांव से पुलिस ने छह लोग हिरासत में लिए, दो वाहन जब्त

Thu, 26 Feb 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की ओर से चिह्नित नशा तस्कर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिट्टे का हॉटस्पॉट बने बकराक गांव पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। बुधवार को पुलिस ने नशे लेने पहुंचे छह लोगों ने हिरासत में लेकर दो वाहन को जब्त किया है। स्थानीय लोगों की ओर से इलाके में चिह्नित नशा तस्करों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है लेकिन अब तक कोई भी बड़ा नशा तस्कर पकड़ा नहीं गया है। लोग भी इलाके में पहुंच रहे लोगों को समझाकर लौटा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस पिछले दो दिनों में अबतक 26 लोगों को हिरासत में ले चुकी है, जबकि नौ वाहनों को जब्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग रातभर इलाके में हाथ में डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं। स्थानीय तारो देवी ने पुलिस की अब तक कार्रवाई पर चिंता जाहिर की है। लोगों का कहना है कि उनके इलाके में दिन भर नशेड़ी चिट्टे की तलाश के लिए घूमते रहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव वालों ने पुलिस को कुछ बड़े नशा तस्करों के नाम दिए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है। निर्मला देवी ने बताया कि गांव के नशे की तलाश में जहां आने वाले युवाओं को समझा कर वापस भेज रहे और कई को पकड़ कर पुलिस को दिया है। इस कार्रवाई से स्थानीय युवा नशा तस्करों के आंख की किरकिरी बने हुए हैं। हमें डर है कि कहीं नशा तस्कर स्थानीय युवाओं को टारगेट न करें। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द नशे का कारोबार करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें