फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में 50 बिस्तर वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिलावर के रामपुर पंचायत में निर्माणाधीन 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल भवन का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है, जबकि शेष कार्य तेज गति से जारी है। वहीं, सरकार ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए अतिरिक्त 70 लाख की राशि जारी की है। इससे अस्पताल की चहारदिवारी निर्माण और बाहरी सुंदरता के कार्यों खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह अस्पताल पहाड़ी क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अस्पताल शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बिलावर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष अस्पताल के एक मंजिला भवन को करीब 7.28 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के साथ ही ओपीडी, दवा वितरण के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 बेड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों में भवन के भीतर टाइलिंग, एल्यूमिनियम फिटिंग्स और अन्य फिनिशिंग कार्य ही बचे हुए हैं। इस पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन



कोट
50 बिस्तर वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य जिसमें ज्यादातर फिनिशिंग ही बची हुई है, उस पर तेजी से काम हो रहा है। 31 मार्च तक सभी तरह के निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद अस्पताल को जल्द कार्यात्मक बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


-राकेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें